कभी ना भूलने वाली रात….??? ऐसा बीती रात क्या हुआ

Gyan Prakash Dubey

मनाली में बर्फबारी का कहर, सैलानियों ने गाड़ी में बिताई रात

मनाली, 28 दिसंबर 2024।
हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटक स्थल मनाली में शुक्रवार रात भारी बर्फबारी (Manali Snowfall) के चलते सैकड़ों सैलानियों की मुश्किलें बढ़ गईं। सोलांग वैली (Solang Valley) और आसपास के क्षेत्रों में करीब 20 घंटे तक फंसे रहने के बाद शनिवार सुबह लोगों ने राहत की सांस ली।

मनाली से लगभग 20 किलोमीटर दूर सोलांग वैली घूमने गए पर्यटकों को अचानक मौसम बिगड़ने का सामना करना पड़ा। भारी बर्फबारी के कारण सड़कें जाम हो गईं, और कई सैलानियों को अपनी गाड़ियों में ही रात गुजारनी पड़ी। पलचान और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

शनिवार सुबह जब फंसे हुए पर्यटक मनाली लौटे, तो उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक पर्यटक, जो अपनी थार गाड़ी में थे, ने बताया, “हम
शुक्रवार दोपहर 3 बजे से फंसे हुए हैं। हमारी गाड़ी फोर-बाय-फोर है, लेकिन जाम के कारण आगे बढ़ना मुश्किल था। पूरी रात गाड़ी में ही बिताई।”

एक ट्रैवलर चालक ने कहा, “हम शुक्रवार दोपहर दो बजे सोलांग नाला पहुंचे थे, लेकिन भारी बर्फबारी में फंस गए। रात भर गाड़ी में बैठे रहे और खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया।” हरियाणा के एक अन्य चालक ने बताया, “हम शुक्रवार दोपहर से फंसे हैं। भूख-प्यास से परेशान थे। अब मनाली जाकर खाना खाएंगे।”

प्रशासन अलर्ट पर
स्थानीय प्रशासन ने फंसे हुए सैलानियों को सुरक्षित निकालने के लिए कदम उठाए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और अधिक बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *