
जी.पी.दुबे
97210 71175
गोरखपुर: झारखंड के शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, 44 मोबाइल और हथियार बरामद
गोरखपुर, 28 दिसंबर 2024। गोरखपुर रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने झारखंड के शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह के सरगना मनोज मंडल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 44 चोरी के मोबाइल, तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं।
👉बच्चों से कराते थे चोरी
चौंकाने वाली बात यह है कि यह गैंग छोटे बच्चों को चोरी के काम में लगाता था। गैंग का मास्टरमाइंड मनोज मंडल दोनों भाइयों को 15,000 रुपये महीने की सैलरी पर काम पर रखता था। इनका काम चोरी किए गए मोबाइल लाकर सरगना को सौंपना था। सरगना चोरी के मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश में सस्ते दामों पर बेचकर काली कमाई करता था।
बरामद सामान और आरोपियों का नेटवर्क
एसपी रेलवे संदीप मीणा ने बताया कि—
44 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये है।
बदमाश चोरी के मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश भेजते थे।
गैंग के खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज हैं।
👉कैसे पकड़े गए आरोपी?
जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से सूचना जुटाई कि चोरों का गिरोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के मुख्य गेट पर मौजूद है। पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर घेराबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया।
👉गिरफ्तार आरोपी—
- मनोज मंडल (सरगना) – झारखंड, साहिबगंज।
- करन कुमार नोनिया – झारखंड।
- करन का नाबालिग भाई – झारखंड।
चोरी के तरीके
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी—
ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चोरी करते थे।
बस स्टेशनों और लोकल बाजारों जैसे— संतकबीरनगर का बरदहिया बाजार, महराजगंज का परतावल बाजार, कुशीनगर का हाटा बाजार, सुकरौली बाजार और कुसम्ही बाजार को निशाना बनाते थे।
👉अड्डा और संपर्क साधन
आरोपियों ने गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी इलाके में किराए पर कमरा ले रखा था। मास्टरमाइंड मनोज मंडल अक्सर ऑटो स्टैंड के पास घूमता रहता था और सभी आरोपी मोबाइल के जरिए आपस में संपर्क में रहते थे।
👉कानूनी कार्रवाई जारी
एसपी रेलवे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
NGV PRAKASH NEWS

