एथेनॉल फैक्ट्री विवाद में बड़ा अपडेट,फैक्ट्री मालिक द्वारा DIG से की गयी शिकायत…….

NGV PRAKASH NEWS

एथेनॉल फैक्ट्री विवाद में बड़ा अपडेट, विरोध करने वालों की DIG से की गयी शिकायत

बस्ती, 15 जुलाई 2026।
बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया चौराहे स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। अनीता डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सुधीर जायसवाल नें तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सुधीर जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है।
इसी संबंध में उन्होंने बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी से मुलाकात कर अपनी शिकायत प्रस्तुत की और मामले में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया चौराहे स्थित निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद और विरोध-प्रदर्शन का माहौल बना हुआ है।
पिछले दो दिनों से दसिया क्षेत्र मैं माहौल गर्म है और प्रशासन के द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के पुलिस बल की तैनाती किया गया है|
अब फैक्ट्री मालिक की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच के बारे में आश्वासन दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *