Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

भवानीगंज पुलिस की कार्रवाई, दहेज हत्या व अपहरण के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर, 1 सितंबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भवानीगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या और अपहरण के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह के नेतृत्व में की गई।
दहेज हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
भवानीगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 33/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अरशद सलमानी पुत्र मोहम्मद इद्रीश सलमानी, निवासी ग्राम रठैना टोला, कस्बा भवानीगंज, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।
यह मामला धारा 85, 80(2) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद प्रसाद, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल राघवेन्द्र तिवारी शामिल रहे।
अपहरण के मामले में दूसरा आरोपी दबोचा

इसी क्रम में भवानीगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 102/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अंशु कुमार पुत्र स्व. तुलसीराम, निवासी ग्राम हज्जीडीह वरघाट, रामनगर, नगर पंचायत बढ़नीचाफा, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राममिलन सिंह प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव और कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS