NGV PRAKASH NEWS

👆sanketik image
बस्ती में टप्पेबाजों का आतंक, सपा चेयरमैन की गाड़ी से 9.50 लाख रुपये गायब
बस्ती, 18 अक्टूबर 2026.
बस्ती जिले में टप्पेबाजों ने समाजवादी पार्टी के चेयरमैन चन्द प्रकाश चौधरी को निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी से 9 लाख 50 हजार रुपये गायब कर दिए। इतनी बड़ी रकम गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन चौराहे के पास की बताई जा रही है।
चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे थे चेयरमैन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेयरमैन चन्द प्रकाश चौधरी बड़ेबन चौराहे के पास अपनी गाड़ी से उतरकर चाय पीने के लिए गए थे। इसी दौरान टप्पेबाजों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब उन्हें 9 लाख 50 हजार रुपये गायब होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
बड़ेबन चौकी पर दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद चेयरमैन ने पुलिस से शिकायत की और बड़ेबन पुलिस चौकी पर तहरीर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
दिनदहाड़े इतनी बड़ी रकम गायब होने की घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
वहीं लोगों का कहना है कि
पुलिस चौकी के नजदीक इस तरह की घटना पुलिस व्यवस्था पर की उंगली उठती है,
NGV PRAKASH NEWS