नदी में कूदी बीए की छात्रा, काफी खोजने के बाद भी नहीं चला पता-आज भी होगी तलाश …….

NGV PRAKASH NEWS

मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में कूदी बीए की छात्रा, तलाश जारी; परिजनों में मचा कोहराम

बस्ती 24 अक्टूबर 2026.

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट पुल से शुक्रवार दोपहर बीए द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अंजलि कुमारी के कुआनो नदी में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी देर तक तलाश किए जाने के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण शुक्रवार शाम करीब छह बजे अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किए जाने की जानकारी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक जो उस समय नहा रहा था उसने बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूबने लगा.

कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितही नर्सिंग गांव निवासी सुभाष की पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। अंजलि बस्ती महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

चचेरे भाई से मोबाइल पर की थी बातचीत

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मूड़घाट पुल के पास अंजलि ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन मांगकर अपने चचेरे भाई से करीब दस मिनट तक बातचीत की थी। बातचीत के बाद वह पुल पर पहुंची और कुआनो नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, बातचीत के दौरान क्या हुआ और छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की मदद से नदी में छात्रा की तलाश की गई, लेकिन शुक्रवार शाम तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।

घटना के बाद छात्रा के परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी की निगाहें नदी में चलाए जा रहे तलाश अभियान पर टिकी हैं। छात्रा के नदी में छलांग लगाने के पीछे की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *