डकैती करने गये बदमाशों नें लूट के साथ ही महिला के साथ रेप कर बनाया वीडियो

Gyan Prakash Dubey

डकैती करने घर में घुसे महिला को देख बिगड़ी नीयत; रेप कर बनाया वीडियो, कैश जेवर भी ले गए

गया 18 नवंबर 24.
बिहार के गया जिले से एक हैरत अंगेज वारदात की खबर आई है।
जहाँ एक किसान के घर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की बल्कि घर की महिला से रेप कर वीडियो बना लिया।
डकैतों ने बक्से में रखे एक लाख रुपए और महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने एक कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए गया अस्पताल में भेज दिया गया है।

जनकारी के अनुसार परैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात को दो युवक एक किसान के घर में जा घुसे। घर में घुसने के बाद दोनों बदमाशों ने घर की एक महिला को पकड़ लिया। महिला को कब्जे में लेकर बदमाशों ने बक्से की चाभी छीन ली और उसके अंदर रखे एक लाख रुपए लूट लिए। महिला ने जमीन बंधक रखकर कर्ज के रूप में यह रुपए लाए थे।

इसके साथ दोनों ने महिला के गले से एक चेन भी छीन लिया। इसी दौरान महिला के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म किया तो दूसरे ने उसका वीडियो बना लिया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के के मुताबिक किसान परिवार अनपनी एक जमीन को बंधक पर रखा गया और उसके बदले 1 लाख ब्याज पर हासिल किया था। किसान अपने खेतों में पटवन के लिए मोटर बोरिंग लगाने की योजना बना रह थे। इसी मकसद से रुपए घर में जुटाए गए थे। लेकिन, इसकी भनक अपराधियों को लग गई। रविवार की देर रात दो अपराधी घर में घुस आए और निर्माणाधीन भवन में घुसने के बाद एक कमरे में सोई 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया और एक लाख कैश लूट लिया।

दोनों की पहचान हो चुकी है जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलने पर छानबीन करने पहुंची पुलिस पदाधिकारी शशिकला सिंह ने बताया कि पड़ोस के दो लड़कों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मुंह दबाकर महिला के साथ रेप किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।
इस बीच दुष्कर्म पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए प्रभावती अस्पताल भेजा गया है।

इस संबंध में परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *