नेटवर्किंग वर्कर को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

नेटवर्किंग वर्कर से नशीला पेय पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

बस्ती 22 नवंबर 24.
बलरामपुर से बस्ती में मार्केटिंग का काम करने आई एक युवती के साथ पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है |

प्राप्त समाचार के अनुसार बलरामपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को मामले में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है |
अपने दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी आलोक पांडे जो नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते हैं उन्होंने इस नेटवर्क मार्केटिंग में जोड़कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया | उसके बाद अन्य लोगों को जोड़ने के नाम पर साथ लेकर फील्ड में निकला | रास्ते में प्यास लगने पर आलोक ने अपने पास पहले से रखा हुआ नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया | पानी पीने के कुछ देर बाद उसको को चक्कर आने लगा तथा उसे नशा सा हो गया | इस हालत में आलोक उसे लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे के पास स्थित ग्रीन वैली होटल लेकर गया | उसने वहां उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया |
पीड़िता ने कहा है कि उसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा तथा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया इस बीच उसने फिर से उसका एक और अश्लील वीडियो बना लिया |
उसके बाद वह उससे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगा |
पैसे ना देने पर आलोक द्वारा युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया |
पीड़िता ने ब्लैकमेल करने दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में लोक पांडे निवासी कलवारी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाने की मांग की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *