Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

जमीन बंटवारे के विवाद में कहासुनी के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, जिला अस्पताल में भर्ती
बस्ती, 26 नवंबर 2026.
नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाई से हुए विवाद के बाद एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगई भगाड़ गांव निवासी कमलेश राजभर (40 वर्ष), पुत्र रामसरन का अपने चचेरे भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कमलेश ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतार लिया।
इसी दौरान पीआरवी 5518 के माध्यम से थाना नगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश के हाथ-पैर हिल रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बिना देर किए उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS