वैदिक मंत्रों एवं हवन पूजन के साथ अठदमा चीनी मिल का पेराई सत्र हुआ शुरू

जी.पी.दुबे
97210 711 75

वैदिक मन्त्रों के उच्चारण के बीच अठदमा चीनी मिल का पेराई सत्र हुआ शुरू

बस्ती 27 नवंबर 24.
आज वैदिक मन्त्रों के उच्चारण के बीच बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड रुधौली का पेराई सत्र 2024- 25 का शुभारंभ हुआ |
पूजन अर्चन हेतु पुरोहित जनार्दन पांडे के द्वारा क्षेत्रीय विधायक, उप जिलाधिकारी रुधौली, नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली तथा अन्य गणमान्य लोगों के उपस्थिति में वैदिक मन्त्रों के बीच मुख्य यजमान के रूप में विवेक कुमार तिवारी के द्वारा हवन पूजन किया गया |
पेराई व पूजन हेतु प्रथम गन्ना ट्राली लेकर आए हुए कृषक पूरनलाल पुत्र जयंती प्रसाद निवासी बरहापुर को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अध्यक्ष नगर पंचायत रुधौली धीरसेन निषाद, उप जिलाधिकारी रुधौली शाहिद अहमद, सहकारी गन्ना विकास समिति रुधौली एवं बढ़नी के अध्यक्ष पुष्कराजित सिंह , प्रदीप सिंह तथा संजय सिंह के द्वारा फूल माला पहनकर एवं ट्रैक्टर ट्राली की पूजा अर्चना कार्टल प्रारंभ किया गया |
इस अवसर पर सम्मानित कृषक कुंवर विक्रम सिंह,विंध्याचल सिंह,,राम मनोहर चौधरी, राम भवन शुक्ला तथा चीनी मिल के जोनल अधिकारी एन. के. शुक्ला, यू. पी.सिंह, श्रवण कुमार,मनोज कुमार त्रिपाठी,शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार सहित मिल के अन्य कर्मचारियों तथा भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *