
जी.पी.दुबे
97210 711 75
मनमोहन सिंह को बुरा भला कहने पर जब नवाज शरीफ पर बरसे -मोदी
नई दिल्ली 28 नवंबर 24.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, जिन्हें उनकी शालीनता और निर्णायक नीतियों के लिए जाना जाता है, के कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों ने नई ऊंचाइयों को छुआ। लेकिन इस प्रगति ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को असहज कर दिया।
इसी नाराजगी में नवाज शरीफ ने डॉ. मनमोहन सिंह पर अपमानजनक टिप्पणी कर उन्हें ‘देहाती औरत’ कह दिया और आरोप लगाया कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पाकिस्तान की शिकायत करते हैं।
नवाज शरीफ के इस बयान पर भारी आलोचना हुई। दबाव बढ़ने पर उन्होंने बयान से पलटते हुए इसे खारिज कर दिया।
लेकिन तब के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
एक जनसभा में नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह 125 करोड़ भारतीयों के प्रधानमंत्री हैं और पाकिस्तान की इतनी हैसियत नहीं कि वह भारत के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी करे। मोदी ने उन भारतीय पत्रकारों की भी आलोचना की, जो नवाज शरीफ के साथ नाश्ते में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को इस तरह की टिप्पणियों का विरोध करना चाहिए था।
यह विवाद तब हुआ जब डॉ. मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल थे।
पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि नवाज शरीफ ने यह टिप्पणी एक अनौपचारिक बातचीत में की थी। हालांकि बाद में नवाज ने इससे इनकार कर दिया।


