झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक नें महिला के साथ किया दुष्कर्म

जी. पी. दुबे
9721071175

तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

अमरोहा उत्तर प्रदेश.
झाडफूक और तांत्रिकों के चक्कर में लोग अपना धन तो बर्बाद करते ही हैं कभी-कभी अपनी इज्जत भी गवां बैठते हैं |
ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर एक महिला एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने गई थी |
तांत्रिक ने झाड़ फूक के दौरान युवती को नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर दिया |
इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बना लिया | और बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया |
बार-बार ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई |

मामला उ अमरोहा जिले का है | जहां एक 19 साल की महिला अक्सर बीमार रहती थी |
उसके घर का एक दूर के रिश्तेदार उसे आदमपुर के तांत्रिक पुष्पेंद्र के पास ले गया | तांत्रिक ने युवती को तंत्र विद्या के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया, इसके बाद तांत्रिक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा |
तांत्रिक ने युवती को आदमपुर बुलाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और एक लाख रुपए भी वसूले |
उसके बाद तांत्रिक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती पर शादी करने का दबाव बनानें लगा तो युवती ने इंकार कर दिया |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

    *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *