12 साल बाद साधु के भेष में लौटे व्यक्ति की सच्चाई जानकर परिवार में मचा हड़कंप

जी.पी.दुबे
97210 71175

12 साल बाद साधु के भेष में लौटे व्यक्ति की सच्चाई जानकर परिवार में मचा हड़कंप

देवरिया 29 दिसंबर 24.
👉 पिछले एक-दो साल से अक्सर ऐसी घटनाएं सुनाई पड़ रही है | जहां पर किसी के घर का कोई लड़का या आदमी पिछले कुछ सालों से गायब हो गया और वह अचानक आ पहुंचता है | और खुद को उसे परिवार का सदस्य बताते हुए,,उन लोगों अपने बिछड़ने की की सारी बातें भी बताता है और अचानक किसी दिन घर का पैसा और जेवरात समेट कर चला जाता है..

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अघाव गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 12 साल पहले लापता हुए सुभाष गौड़ के परिवार को तब खुशी का गहरा झटका लगा, जब एक साधु के भेष में पहुंचे युवक ने खुद को सुभाष गौड़ बताया।

परिवार की खुशी बदल गई सदमे में

12 साल से गायब सुभाष गौड़ के परिवार में पत्नी, चार बच्चे और माता-पिता हैं। जब एक जोगी के कपड़े पहने युवक ने अपने आप को सुभाष गौड़ बताया, तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। लेकिन यह खुशी तब मातम में बदल गई, जब युवक की पहचान बिलाई अंसारी के रूप में हुई, जो मऊ जिले के दोहरीघाट का निवासी है।

जांच में सामने आया सच

स्थानीय लोगों ने युवक के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद गांव में चर्चा तेज हो गई। मामले की जांच में दोहरीघाट गांव के प्रधान और आरोपी के पिता ने पुष्टि की कि युवक का असली नाम बिलाई अंसारी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बनकटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस यह जानने में जुटी है कि बिलाई अंसारी ने गेरुआ वस्त्र धारण कर हिंदू परिवार को धोखे में डालने की कोशिश क्यों की।

मां और पत्नी की भावुक प्रतिक्रिया

सुभाष गौड़ की मां सुभावती ने बताया कि जब युवक साधु के भेष में आया, तो उन्होंने उसे पहचानने की कोशिश की लेकिन शक्ल मेल नहीं खा रही थी। वह 10 दिन तक परिवार के साथ रहा, लेकिन चुपचाप ही रहा।

सुभाष की पत्नी मैना देवी ने कहा कि इतने सालों बाद जब युवक ने सुभाष होने का दावा किया, तो गांव में हड़कंप मच गया। लेकिन बाद में पता चला कि वह मुस्लिम है और उनका पति नहीं है।

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। युवक के इरादे और पूरे प्रकरण के पीछे की साजिश का पता लगाया जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *