पोखरनी चौराहा बना दुर्घटना का हब : एक ही दिन में हुई दो सड़क दुर्घटना में एक की मौत तथा एक गंभीर रूप से घायल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से हुई चोटिल

बस्ती 16 फरवरी 25.
जिले के नगर थाना क्षेत्र का पोखरनी चौराहा आज दुर्घटना का केंद्र रहा |
सुबह जहां 8:00 टैंकर और पिकअप के भीषण टक्कर में घायल पिकअप चालक सुनील पांडे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय वहां पहुंचने के पहले ही मौत हो गई |

वही लगभग शाम 4:00 बजे बाइक पर भाई के साथ जसईपुर निवासी रीना पाल पुत्री स्वर्गीय दिलीप पाल उम्र लगभग 22 साल जिसकी अभी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी वह घर से किसी कार्य के लिए नगर जा रही थी |
अभी वह पोखरनी चौराहे पर पहुंचने वाली ही थी कि ट्रैक्टर की ट्राली की चपेट में आ गई, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्राली का पहिया उसके जांघ पर चढ़ गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई |
सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली |
यहां बताते चलें कि ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 51 ए ए 79 96 है और जो मटेरा निवासी मेराज का बताया जा रहा है ईट भट्ठे में डालने वाला गला गिरा कर वापस आ रहा था | सामने से आ रहे ठेले को बचाने के चक्कर में उसके द्वारा ट्रैक्टर को भाई तरफ मोडा गया इस समय बाएं तरफ से क्रॉस कर रही हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यू पी 51 बीएफ 6841 ट्रैक्टर की चपेट में आ गई |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *