
सीरिया में शिया मुसलमानों का नरसंहार: घरों से निकालकर लोगों को मारी जा रही गोली, 1000 से ज्यादा हत्याएं, हर तरफ कत्लेआम
सीरियाई सुरक्षा बल और पूर्व राष्ट्रपति असद के समर्थकों के बीच लताकिया और टारटस प्रांतों में संघर्ष जारी है। लताकिया के दक्षिण में स्थित तटीय शहर जाबलेह में सबसे भीषण लड़ाई चल रही है। अरब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई अन्य क्षेत्रों में भी हिंसक झड़पें हो रही हैं, जिनमें शिया मुसलमानों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।
दमिश्क: सीरिया में पिछले तीन दिनों से नरसंहार जारी है। इस संघर्ष में अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश पर काबिज नई सरकार और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच यह संघर्ष भयानक रूप ले चुका है।
सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध पर नजर रखने वाली संस्थाओं ने बताया कि सीरियाई सुरक्षा बलों और असद समर्थकों के बीच जारी लड़ाई में अब तक 1,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सीरिया में पिछले 14 वर्षों से चल रहे संघर्ष के सबसे घातक दिनों में शनिवार का दिन भी शामिल हो गया है।
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इस संघर्ष में 745 आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। इसके अलावा, 125 सरकारी सुरक्षा बलों के सदस्य और पूर्व राष्ट्रपति असद से जुड़े 148 सशस्त्र लड़ाके मारे गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि लताकिया शहर के आस-पास के बड़े इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गई है।
सीरिया में दिसंबर 2024 में सत्ता परिवर्तन हुआ था, जब अबु मोहम्मद अल-जुलानी के नेतृत्व वाले संगठन HTS ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया और बशर अल-असद को देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर कर दिया।
सीरिया में आम नागरिकों का कत्लेआम
अबु मोहम्मद अल-जुलानी ने खुद को सीरिया का नया राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। हालांकि, दो महीने तक स्थिति शांत रहने के बाद अब फिर से भारी संघर्ष छिड़ गया है। सीरिया की नई सरकार का कहना है कि वह असद समर्थकों के हमलों का जवाब दे रही है और हिंसा के लिए व्यक्तिगत कार्रवाइयों को जिम्मेदार ठहरा रही है।
यह संघर्ष मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति असद के गढ़ में चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुन्नी मुस्लिम बंदूकधारी लगातार असद के प्रभाव वाले क्षेत्रों में अलावी अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। अलावी समुदाय शिया इस्लाम की एक शाखा है और बशर अल-असद भी इसी समुदाय से आते हैं।
इस संघर्ष की जड़ भी शिया-सुन्नी संघर्ष ही है। दशकों तक अलावी समुदाय ने असद के शासन का समर्थन किया था, लेकिन अब उनकी सरकार गिर चुकी है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, अलावी समुदाय के बाहुल्य गांवों और कस्बों में नरसंहार किए गए हैं।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बंदूकधारियों ने पुरुषों को चुन-चुनकर निशाना बनाया और लोगों को घरों से बाहर निकालकर गोली मारी गई। सड़कों पर चलते हुए लोगों को भी बेरहमी से मार दिया गया।
सीरिया के तटीय इलाकों के दो निवासियों ने AP को बताया कि अलावी समुदाय के घरों को लूटा जा रहा है और उनमें आग लगाई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोग अपने घरों को छोड़कर पहाड़ों की ओर भाग रहे हैं।
अलावी समुदाय के लोगों का नरसंहार
इस हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र बनियास है। वहां के निवासियों ने समाचार एजेंसी AP को बताया कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े हैं। कई घरों और इमारतों में भी लावारिस शव पड़े हैं, जिन्हें दफनाने वाला कोई नहीं है।
एक चश्मदीद ने बताया कि बंदूकधारी लोगों को शवों को दफनाने से रोक रहे हैं। शुक्रवार को पांच पड़ोसियों के शवों को दफनाने की कोशिश की गई, लेकिन बंदूकधारियों ने लोगों को कई घंटे तक रोके रखा।
चश्मदीद ने बताया कि उसके पड़ोस में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और वे सभी अलावी समुदाय से थे। हमलावरों का कहना है कि असद शासन के समय हुए अत्याचारों का बदला अब अलावी समुदाय से लिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के हवाले से AP ने कहा कि बंदूकधारियों को सड़कों से घरों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा गया है।
AP की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई जगहों पर लोगों की हत्या करने से पहले उनका धर्म पूछा गया। उनके पहचान पत्र की जांच की गई, और अलावी पहचान की पुष्टि होने पर उन्हें गोली मार दी गई। अलावी समुदाय के घरों को चिह्नित करके उन्हें जलाया जा रहा है।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने कहा कि शनिवार की सुबह बदला लेने के लिए की जा रही हत्याएं बंद हो गईं। उन्होंने अलावी नागरिकों की हत्या को “सीरियाई संघर्ष के दौरान हुए सबसे बड़े नरसंहारों में से एक” करार दिया। इससे पहले, नरसंहार का पिछला आंकड़ा 600 था।
आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, सीरियाई सेना अब प्रभावित इलाकों पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS
Shia Muslims Massacred in Syria: People Pulled from Their Homes and Shot, Over 1,000 Killed, Massacres Everywhere
Fighting continues between Syrian security forces and supporters of former President Assad in Latakia and Tartus provinces. The most intense battles are raging in the coastal city of Jableh, south of Latakia. According to Arab media reports, violent clashes are occurring in multiple areas, specifically targeting Shia Muslims.
Damascus: A massacre has been ongoing in Syria for the past three days. More than 1,000 people have been killed in the conflict between the new ruling government and supporters of former President Bashar al-Assad. Monitoring organizations tracking the Syrian civil war have reported that over 1,000 people have died in clashes between Syrian security forces and Assad loyalists in the past three days. Saturday has been one of the deadliest days in the 14-year-long conflict.
The British-based Syrian Observatory for Human Rights reported that 745 civilians have been killed, most of them shot at close range. Additionally, 125 members of government security forces and 148 fighters from armed groups linked to former President Assad have been killed. Reports indicate that electricity and drinking water have been cut off in large areas around the city of Latakia.
Syria underwent a regime change in December 2024 when HTS, led by Abu Mohammad al-Julani, seized control of the capital, Damascus, forcing Bashar al-Assad to flee the country.
Massacre of Civilians in Syria
Abu Mohammad al-Julani has declared himself the new president of the country. After more than two months of relative peace, intense fighting has erupted again. The new Syrian government claims it is responding to attacks from Assad’s supporters, attributing the extreme violence to “individual actions.”
The conflict is centered in the former strongholds of President Assad. Reports indicate that Sunni Muslim militants are actively targeting Alawite minorities in Assad-controlled areas. The Alawite minority is a sect of Shia Islam, to which Bashar al-Assad also belongs. The root of this conflict lies in the long-standing Shia-Sunni struggle. The Alawite community has supported Bashar al-Assad’s rule for decades, but now his government has collapsed.
According to an Associated Press (AP) report, massacres have been carried out in villages and towns with a high Alawite population. Reports indicate that gunmen have executed men selectively, pulling people from their homes and shooting them. Civilians walking on the streets have also been shot.
Two residents from Syria’s coastal region told the AP that Alawite homes are being looted and set on fire. Local residents report that people are fleeing their homes toward the mountains to escape the violence.
Genocide of the Alawite Community
The most affected area is Baniyas, where residents reported to the AP that dead bodies are scattered across the streets. Corpses remain abandoned in homes and buildings, with no one to bury them. One eyewitness told the AP that gunmen are preventing people from burying the dead.
According to the witness, on Friday, gunmen held people back for several hours, preventing them from burying the bodies of five neighbors. The witness reported that at least 20 people in his neighborhood were killed, all of whom were Alawites. The gunmen claim they are taking revenge on the Alawite community for the atrocities committed under Assad’s regime.
Local residents told the AP that gunmen were seen indiscriminately firing at houses from the streets. The AP report also states that, in many cases, victims were questioned about their religion before being executed. Their ID cards were checked to confirm their identity before they were shot. Alawite homes were identified and set on fire.
Rami Abdulrahman, head of the Syrian Observatory for Human Rights, stated that the mass killings stopped on Saturday morning. He described the Alawite massacre as “one of the biggest massacres in the Syrian conflict.” The previous highest death toll in such an incident was 600.
Official reports indicate that the Syrian army is regaining control of affected areas.
NGV PRAKASH NEWS


