सिर कुंचा, हाथ तोड़े, पैर व प्राइवेट पार्ट काटे पुलिस की पुलिस बोली ऐसी निर्दयता तो जानवर भी नहीं करते..

उदयपुर: अवैध संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, दो भाई गिरफ्तार

उदयपुर, 11 मार्च 2025। राजस्थान के उदयपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायरा थाना पुलिस और परिजन जिस युवक को 10 दिन से तलाश कर रहे थे, उसका शव बुरी हालत में जंगल में मिला। जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्या के पीछे इलाके के ही दो सगे भाईयों का हाथ था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कालू के रूप में हुई है, जो 23 फरवरी से लापता था। उसी गांव के दो भाई, भूराराम और नोजाराम, उसे जंगल में ले गए थे। तीनों ने वहां बैठकर शराब पी, लेकिन आरोपियों ने कालू को अधिक शराब पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं, उन्होंने उसके पैर और प्राइवेट पार्ट भी काट दिए। हत्या के बाद शव को पत्थरों से कुचल दिया, जिससे वह पहचानने लायक भी नहीं रहा।

परिजनों ने जब कालू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो आरोपी भी पुलिस और परिजनों के साथ मिलकर उसे ढूंढने का नाटक करते रहे। 5 मार्च को जंगल से शव बरामद हुआ, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने जब गहन जांच की तो आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों को शक था कि कालू का उनके परिवार की किसी महिला से अवैध संबंध था, इसी कारण उन्होंने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *