पिता ने दूध में जहर मिलाकर पिला दिया बच्चों को.. उसके बाद

पिता ने बच्चों संग खाया जहर, तीन की मौत, दो का इलाज जारी

NGV PRAKASH NEWS

आरा, 12 मार्च 2025 – बिहार के आरा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने चार बच्चों को दूध में जहर मिलाकर दे दिया और बाद में खुद भी जहर पी लिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार नाम के शख्स ने अपनी संतानों संग जहर खा लिया।

बेटे ने बताई पूरी घटना

अस्पताल में इलाजरत आदर्श ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु आठ महीने पहले बीमारी के कारण हो गई थी। इस घटना के बाद उसके पिता अरविंद कुमार मानसिक रूप से टूट गए थे। वे बेनवलिया बाजार में एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक सामान का दुकान चलाते थे और उसी से परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

मंगलवार की रात अरविंद ने अपने बच्चों को मनपसंद पूरी खिलाई और फिर एक-एक गिलास दूध दिया। दूध पीने के कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी—उल्टियां होने लगीं, पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। परिवार में कोई और नहीं था, जिससे वे मदद मांग सकते। बच्चे कमरे में तड़पते रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। काफी देर बाद जब दरवाजा खुला, तब जाकर मामला सामने आया।

इलाज के दौरान तीन की मौत

इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो बेटियों और एक बेटे ने दम तोड़ दिया।

गांव के ही गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि पड़ोस में बारात आई हुई थी, इसलिए गांव के अधिकांश लोग वहां गए थे। इसी दौरान अरविंद के भतीजे ने फोन कर बताया कि परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें आरा ले जाया जा रहा है। बाद में पता चला कि सभी ने जहर खा लिया था।

पत्नी की मौत के बाद परेशान था अरविंद

पत्नी के निधन के बाद अरविंद कुमार अकेले अपने बच्चों की देखभाल कर रहे थे। वे दुकान में बच्चों को भी बिठाते थे ताकि वे पढ़ाई कर सकें। लेकिन पत्नी की मौत के बाद उन्हें बच्चों को संभालने में काफी परेशानी हो रही थी।

डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

ऑन-ड्यूटी चिकित्सक डॉ. शिव नारायण सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहर किस प्रकार का था। सभी मरीजों की आंखों की पुतलियां सूज गई थीं, उनके शरीर में दर्द, उल्टी और पेट में ऐंठन हो रही थी। उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। फिलहाल, चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *