Gyan Prakash Dubey


ADG रेंज गोरखपुर ने थाना कोतवाली में आयोजित पिंक बूथ का किया लोकार्पण
बस्ती के चारों सर्कल में पिंक बूथ एवं परामर्श केंद्र का हुआ लोकार्पण
बस्ती 6 मई 25.
महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके परिवार में विघटन को रोकने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप बस्ती जिले के चारों सर्कल बस्ती सदर पर थाना कोतवाली,कलवारी सर्कल में थाना नगर, रुधौली सर्कल में थाना रुधौली तथा ह्ररैया सर्कल में थाना हरैया पर पिंक बूथ तथा महिला परामर्श केंद्र का निर्माण किया गया है | चारों सर्कल में स्थित बूथों का आज एक साथ लोकार्पण किया गया |
बस्ती सदर में कोतवाली में बने पिंक बूथ एवं परामर्श केंद्र का लोकार्पण एवं उद्घाटन एडीजी जोन गोरखपुर डॉक्टर के. एस. प्रताप तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी जोन गोरखपुर ने कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह, डीआईजी रेंज बस्ती दिनेश कुमार पी, जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया |
ततपश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी के साथ पिंक बूथ का लोकार्पण करते हुए उसका निरीक्षण किया |
एडीजी जोन गोरखपुर, कमिश्नर बस्ती मंडल, डी आई जी बस्ती मंडल, जिलाधिकारी बस्ती द्वारा पिंक बूथ के महत्व पर प्रकाश डाला गया |
उन्होंने बताया कि सरकार के मंशा के अनुरूप 2020 से महिला सशक्तिकरण हेतु परामर्श केंद्र एवं अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं |
जिसके क्रम में प्रत्येक जिले में एक महिला परामर्श केंद्र था जिसे जिले में चारों सर्कल के लिए बना दिया गया है | चारों सर्कल में परामर्श केंद्र होने से अभी परिवार को दूर नहीं जाना पड़ेगा |
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि चारों सर्कल में पिंक बूथ एवं महिला परामर्श केंद्र बनाने के बाद अब यह कोशिश होगी कि प्रत्येक थाने पर महिला परामर्श केंद्र पिंक बूथ की स्थापना हो |
उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल की टीम बनाई गई है और उनके लिए एक अलग गाड़ी की व्यवस्था की गई है जिस से वह गांव में जाकर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देगी तथा उनकी समस्याओं को वहीं निस्तारित करने का प्रयास करेगी |
कमिश्नर अखिलेश सिंह ने कहा इस सभी के उसे टीम को राजस्व से संबंधी जानकारी भी दिया जाए जिससे वह गांव में अगर परामर्श देने के बाद भी सहमत ना हो तो उनको उचित न्याय के लिए, उचित जानकारी प्रदान की जाए |
डी आई जी बस्ती दिनेश कुमार पी ने कहा कि महिलाओं के उचित परामर्श के लिए हर सर्कल में महिला कांस्टेबल को ट्रेनिंग दिया जा रहा है जिसके कारण वह महिलाओं उनके बच्चों तथा उनके परिवार जनों से मधुर आवाज में वार्ता कर उनकी समस्याओं का निदान करने का प्रयास करें |
उन्होंने पुलिस अधीक्षक बस्ती की तारीफ करते हुए कहा कि बंडल के तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक के वार्ता के दौरान बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने इसको करने की हामी भरी और हमारे उम्मीद से ज्यादा जल्दी तथा उससे अच्छा कर दिखाया |
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही थाना स्तर पर भी पिंक बूथ एवं महिला परामर्श केंद्र का निर्माण होगा |
इनके अलावा प्राचार्य महिला डिग्री कॉलेज, प्राचार्य किसान डिग्री कॉलेज, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा द्वारा भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई |
कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण द्वारा विस्तार से महिला सशक्तिकरण उनके अधिकार बचाव तथा परिवार की जरूरत उसके टूटने के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की गई |
यहां बताते चले की मिशन शक्ति के तहत परिक्षेत्र बस्ती में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर अहम पहल की गई है। जनपद बस्ती में परिवार परामर्श (काउंसलिंग) के लिए मुख्यालय स्तर पर परिवार परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है। महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि मामलों के निस्तारण हेतु इन केंद्रों के अलावा अब पिंक बूथों को भी परामर्श केंद्र के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
वर्तमान में महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़ी कई शिकायतें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद में 4 सर्किल केंद्रों—थाना कोतवाली, थाना रुधौली, थाना हरैया और थाना नगर—में पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों के माध्यम से पति-पत्नी के विवाद और अन्य पारिवारिक मतभेदों में मध्यस्थता कर समाधान कराया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य थानों में आने वाली पारिवारिक विवादों की शिकायतों में कमी लाना है। विवाद से ग्रस्त परिवारों को संवाद के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना, दोनों पक्षों को प्रशिक्षित काउंसलर उपलब्ध कराना, जरूरत पड़ने पर अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, आश्रय गृहों या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफर करना और पुलिस विभाग की दक्षता को मजबूत करना भी इसका अहम हिस्सा है।
पिंक बूथ के जरिए सार्वजनिक स्थानों, हॉटस्पॉट और महिलाओं के अधिक आवागमन वाले इलाकों में महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। आमतौर पर महिलाएं थानों या चौकियों में अपनी शिकायतें दर्ज कराने में असहज महसूस करती हैं, लेकिन पिंक बूथ के माध्यम से वे अब सहज और निर्भीक होकर अपनी समस्याएं महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष रख सकेंगी।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक जिला कारागार बस्ती, प्रतिसार पुलिस संतोष कुमार राय, ह्ररैया विधायक प्रतिनिधि, ऐश्वर्या सिंह, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह सहित थाना कोतवाली तथा महिला थाना की अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
इसी क्रम में रुधौली मे नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता सक्सेना तथा क्षेत्राधिकारी स्वर्णिम सिंह ,नगर मे नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा ह्ररैया मे विधायक अजय सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक कौन प्रकाश सिंह द्वारा द्वारा पिंक बूथ एवं परामर्श केंद्र का लोकार्पण किया गया |
NGV PRAKASH NEWS


