
रातों-रात करोड़पति बना मंगल सरोज, कौशांबी का घासी राम का पुरवा गांव बना चर्चा का केंद्र
कौशांबी: 6 मई 25
सोचिए, रात को सोते समय तक आप अपनी रोजी-रोटी की चिंता कर रहे हों और सुबह उठते ही करोड़पति बन जाएं! कुछ ऐसा ही हुआ है कौशांबी के घासी राम का पुरवा गांव के रहने वाले मंगल सरोज के साथ। महज 5वीं पास मंगल सरोज अब हर जुबान पर छा गया है।
छपरानुमा मकान में रहने वाले मंगल सरोज ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह करोड़पति बनेगा। लेकिन अब उसी मकान में बधाई देने वालों की भीड़ लगी है क्योंकि मंगल ने ड्रीम-11 में 4 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। हापुड़ में रहकर प्लाई बोर्ड का काम करने वाला मंगल अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
मामला 29 अप्रैल का है, जब आईपीएल में पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबला चल रहा था। मंगल ने ड्रीम-11 में 39 रुपये लगाकर टीम बनाई और फिर सो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल पर आए मैसेज ने उसकी जिंदगी बदल दी। उसे पता चला कि उसने 4 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।
मंगल सरोज की शादी 2017 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंगल के पिता खेती की जमीन अधिया पर लेकर खेती करते हैं। अब पूरे परिवार में खुशी की लहर है और गांव में जश्न का माहौल है।
NGV PRAKASH NEWS

