परशुरामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया चोरी की घटना का खुलासा : लाखों रुपए का माल किया बरामद


भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 19 मई 2025 | रिपोर्ट: NGV PRAKASH NEWS

थाना परसरामपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई एक चोरी की वारदात में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभूतपूर्व तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। चोरी गए कीमती सामानों के साथ आरोपी की गिरफ्तारी ने पुलिस की सक्रियता और जनसमर्पण को साबित कर दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 17/18 मई 2025 की रात थाना परसरामपुर क्षेत्र के नंदनगर में एक दुकान का शटर काटकर चोरी की गई। चोरों ने दुकान से सूखे मेवे, नकदी और धातु से बने आभूषण चुराए। पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तत्काल टीम गठित कर जाँच की कमान अपने हाथ में ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में उ0नि0 राहुल गुप्ता, सतीश राय, का0 शिव यादव और का0 बृजभूषण सिंह की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए दिनांक 19.05.2025 को श्रृंगिनारी के पास से अभियुक्त रामू वर्मा पुत्र जगदंबा वर्मा (उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी महाखर, थाना हरैया) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की और उसके पास से अधिकांश ( अनुमानित रूप से लाखों का)चोरी गया माल भी बरामद किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से.

  • 04 किलोग्राम काजू
  • 3.5 किलोग्राम बादाम
  • 2 पैकेट अखरोट
  • 01 पीला पर्स जिसमें 3 जोड़ी सफेद पायल
  • 01 सफेद धातु कमरबंद
  • 01 जोड़ी हाथ पलानी
  • 19 बिछिया (सफेद धातु)
  • 01 पीली धातु की अंगूठी
  • 01 पीली धातु का लॉकेट
  • 01 लेडीज घड़ी
  • 01 जोड़ी पीली धातु की बालियां
  • 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • ₹16,800/- नबरामद किया

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की निगरानी और कुशल रणनीति ने निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम भावना ने यह साबित कर दिया कि अपराध कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथ लंबे होते हैं।

यह सफलता न केवल परसरामपुर पुलिस की साख को मजबूत करती है, बल्कि जनता के बीच विश्वास का माहौल भी स्थापित करती है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *