पति गया था ड्यूटी, ससुर छत पर सोया था : बहू नें ससुर के साथ कर डाला ऐसा काम…

दिल दहला देने वाली वारदात: माँ ने प्रेम संबंधों के लिए बेटे की बेरहमी से हत्या की, चेहरा भी नोच डाला

कानपुर/नरवल। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक माँ ने अपने ही साढ़े तीन साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद जो कुछ किया, वह रूह कंपा देने वाला था।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी सुशील यादव एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उनकी शादी फतेहपुर के खागा की रहने वाली मनीषा से हुई थी। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर उनके वैवाहिक जीवन में दरारें आने लगीं। बताया जा रहा है कि मनीषा का गांव के ही विकास यादव नामक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुशील और मनीषा के तीन बच्चे हुए थे, जिनमें दो की पहले ही मौत हो चुकी है। अब जो तीसरा पुत्र, अनिरुद्ध, था – उसी की मनीषा ने रविवार रात बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब सुशील किसी काम से बाहर गया था और मनीषा के ससुर फूल सिंह यादव छत पर लेटे थे। इसी दौरान मनीषा ने अनिरुद्ध के गले में पड़े ताबीज के धागे से उसका गला घोंट दिया। हैवानियत की हद पार करते हुए उसने मासूम के चेहरे को दांतों से नोच डाला। इसके बाद शव को छत पर ले जाकर बाबा के पास चुपचाप लिटा दिया और चादर से ढक दिया। नीचे आकर वह रोज की तरह खाना बनाने लगी, मानो कुछ हुआ ही न हो।

कुछ देर बाद जब फूल सिंह ने बच्चे की कोई हलचल न महसूस की तो चादर हटाई। बच्चे की हालत देखकर वे चीख पड़े और गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची, जिन्होंने जांच-पड़ताल की। मनीषा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने कहा कि बेटा उसकी प्रेम कहानी में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने उसे मार डाला।

गांववालों ने यह भी खुलासा किया कि डेढ़ साल पहले मनीषा के दो अन्य बच्चों – बेटी लक्ष्मी और बेटे अनुराग की भी रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु हो चुकी है। तब भी अंतिम संस्कार बिना पुलिस सूचना के कर दिया गया था, जिससे अब इन मौतों पर भी सवाल उठने लगे हैं। गांववाले शक जता रहे हैं कि उन बच्चों की हत्या भी मनीषा ने ही की थी।

पीड़ित पिता सुशील यादव की तहरीर पर पुलिस ने मनीषा और उसके प्रेमी विकास यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास बिहार की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया है।

कानून की नजर अब इस अमानवीय कृत्य के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, लेकिन यह घटना समाज और रिश्तों की संवेदनशीलता पर कई बड़े सवाल छोड़ गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *