
नीलम सिंह पिस्दा को बिलासपुर में मिला नया दायित्व, जशपुर से दो अधिकारियों को तरक्की
रायपुर, 10 जून 2025 | NGV PRAKASH NEWS
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 40 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश राज्य शासन की ओर से 09 जून 2025 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।
इस पदोन्नति सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं, जिनमें पत्थलगांव की नायब तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा का नाम प्रमुख है, जिन्हें अब बिलासपुर जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। नीलम सिंह की छवि एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ राजस्व अधिकारी के रूप में रही है।
इसी तरह जशपुर जिले से दो अधिकारियों— शेख मोहम्मद एजाज हाशमी और ज्योत्सना कोल्हियारी को भी पदोन्नति मिली है। हाशमी को नारायणपुर भेजा गया है, जबकि ज्योत्सना अब जशपुर जिले में ही तहसीलदार के रूप में सेवाएं देंगी।
इस प्रशासनिक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से स्थानांतरित हुए अधिकारियों को नए जिलों में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं:
कंचन मुखर्जी (कबीरधाम से बलरामपुर-रामानुजगंज)
शिवेन्द्र कुमार सिन्हा (बलौद से धमतरी)
भीष्म कुमार पटेल (सक्ती से जशपुर)
नीलेश सिंह पिस्दा (जशपुर से बिलासपुर)
अजीत कुमार दुर्गे (महासमुंद से उत्तर बस्तर कांकेर)
डॉ. माणुरी आंचला (कोरिया से सूरजपुर)
टेकराम मुण्डरी (महासमुंद से जांजगीर-चांपा)
चंद्रकांत चंद्रवंशी (मुगेली से जांजगीर-चांपा)
इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वे अधिकारी जिनके विरुद्ध विभागीय जांच लंबित है अथवा जिन पर गंभीर आरोप हैं, उनकी पदोन्नति को आदेश सशर्त माना जाएगा। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो पदोन्नति स्वतः निरस्त हो सकती है।
यह आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनकी पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रशासन के इस फैसले को अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है, जो राज्य में बेहतर राजस्व व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।
NGV PRAKASH NEWS

