
बस्ती: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 25 हज़ार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, भानु प्रताप सिंह की टीम को सफलता
बस्ती, 13 जून 2025 | NGV PRAKASH NEWS
जनपद बस्ती के थाना परसरामपुर क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त संजय गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर मड़ेरिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
अभियुक्त का विवरण:
- नाम: संजय गुप्ता
- पिता: श्रवण गुप्ता
- पता: चौबेपुर, थाना मनकापुर, जनपद गोंडा
- उम्र: लगभग 22 वर्ष
यह अभियुक्त थाना परसरामपुर में पंजीकृत मु.अ.सं. 165/2025 में वांछित था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(2), 351(2)(B) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत गंभीर आरोप लगे हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह
- उ0नि0 झारखंडेय पाण्डेय
- का0 राहुल कन्नौजिया
- का0 आनंद यादव
- का0 पंकज कुशवाहा
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया।
थाना परसरामपुर की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास और मजबूत हुआ है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और उनकी टीम को इस साहसिक और संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्यवाही के लिए विशेष सराहना मिल रही है।
— NGV PRAKASH NEWS

