यूट्यूब पर वीडियो डाल रहे तो हो जाएं सावधान :15 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

YouTube की नई पॉलिसी: AI से बने वीडियो से कमाई करने वालों के लिए बड़ा झटका, 15 जुलाई से लागू होंगे सख्त नियम

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2025।
अगर आप YouTube पर AI से बनाए गए वीडियो से पैसे कमा रहे हैं या इस ओर कदम बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। YouTube अपनी मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो 15 जुलाई 2025 से लागू हो जाएगा। इस बदलाव का मकसद है – ओरिजिनल और हाई वैल्यू कंटेंट को बढ़ावा देना और बिना किसी मानवीय प्रयास के तैयार किए गए कंटेंट को हतोत्साहित करना।

बीते कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि कई YouTube चैनल पूरी तरह से AI जनरेटेड वीडियो बनाकर भारी मात्रा में अपलोड कर रहे थे। इनमें स्क्रिप्ट, आवाज और विज़ुअल सभी कुछ AI के ज़रिए तैयार होता था। ऐसे वीडियो बिना किसी इनोवेशन या इंसानी मेहनत के केवल व्यूज और ऐड रेवेन्यू के लिए बनाए जाते थे।

YouTube अब ऐसे चैनलों पर सख्ती करने जा रहा है, जो एक ही वीडियो को बार-बार अपलोड करते हैं या दिन में कई-कई बार केवल स्पैम की तरह वीडियो डालते हैं। खासकर ऐसे चैनल जो ऑटोमेटेड कंटेंट से भरे हैं, उन्हें अब YouTube की नजर में स्पैम और आर्टिफिशियल एक्टिविटी माना जाएगा और उन पर डिमोनेटाइजेशन की कार्रवाई की जाएगी।

क्या होगा असर?

  • पूरी तरह से AI से तैयार वीडियो चैनल अब खतरे में हैं।
  • जिन चैनलों में ह्यूमन क्रिएटिव इनपुट नहीं है, उन्हें मोनेटाइजेशन से बाहर किया जा सकता है।
  • YouTube अब ओरिजिनल, रिसर्च-बेस्ड, वैल्यू एडेड कंटेंट को ही प्रमोट करेगा।
  • स्पैमिंग और री-अपलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

YouTube के अनुसार, AI टूल्स का बेजा इस्तेमाल प्लेटफॉर्म की क्वालिटी और ऑडियंस एक्सपीरियंस को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके चलते ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर्स को उचित पहचान और कमाई नहीं मिल पा रही थी। साथ ही, स्पैम वीडियो की बाढ़ ने यूज़र ट्रस्ट को भी प्रभावित किया है।

अब YouTube का फोकस ऐसे क्रिएटर्स पर है, जो इनफॉर्मेटिव, यूनिक और एनगेजिंग कंटेंट तैयार करते हैं।

यदि आप भी AI से वीडियो बना रहे हैं तो यह ज़रूरी है कि आप उसमें अपना रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, आवाज, प्रस्तुति या किसी न किसी प्रकार का क्रिएटिव योगदान जरूर जोड़ें, ताकि वह स्पैम की श्रेणी में न आए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *