

चंदौली, उत्तर प्रदेश।
चंदौली जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर जब परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तो मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इस खुलासे ने मां-बाप के होश उड़ा दिए। जब मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने जो बताया, उससे पूरा परिवार टूट गया। किशोरी के मुताबिक, उसके साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म हुआ—पहली बार नवंबर 2024 में और दूसरी बार फरवरी 2025 में।
यह मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नवंबर 2024 में उनकी बेटी छत पर पढ़ाई कर रही थी, तभी पास की छत से तीन युवक पहुंचे और उसे जबरदस्ती खींचकर पास के एक स्थान पर ले गए, जहां बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। उस समय मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।
लेकिन कुछ समय बाद वे सभी आरोपी जमानत पर छूटकर वापस गांव लौट आए। इसके बाद फरवरी 2025 में जब किशोरी कूड़ा फेंकने बाहर गई, तो चार युवकों ने उसे फिर से दबोच लिया और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बार आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिस वजह से वह चुप रही।
जब अस्पताल में गर्भवती होने का पता चला, तब पीड़िता ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार की देर रात मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी राही पटेल, दिनेश पटेल, विकास विश्वकर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाल गगन राज सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और **आ
