सोनहा पुलिस और स्वॉट टीम द्वारा लगातार कार्यवाही, पेट्रोल पंप से चोरी करने वाले 3 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

तीन अंतर्जनपदीय चोर सामान के साथ गिरफ्तार

बस्ती 9 अप्रैल 24.
थाना सोनहा प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा तथा स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी व सर्विलांस सेल शशिकांत, उप निरीक्षक तारकेश्वर यादव, जयशंकर पांडे तथा टीम द्वारा तीन शातिर अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह को पकड़ा |
यहां बताते चलें कि अभी एक दिन पहले इसी टीम ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को सामान सहित गिरफ्तार किया था |
यहां बता दें कि 10 मार्च 24 को मालपुरा पेट्रोल पंप की अलमारी को तोड़कर रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 104518 रुपए का चोरी का मुकदमा थाना सोनहा पर पंजीकृत है |
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्णा चौधरी ने बताया कि सोनहा पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त कृष्ण मोहन साहनी पुत्र श्रीराम साहनी निवासी मथुरा नगर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थ नगर, विजय चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान निवासी बेलसड थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज तथा साजन गौड़ पुत्र संतराम गौड़ निवासी खेजुरिया थाना उसका बाजार सिद्धार्थनगर को 8 अप्रैल को नरखोरिया राम नगर पुलिया से गिरफ्तार किया |
अभियुक्तों के पास से 14500 रूपए नकद,1 हेक्सा ब्लेड,एक जैक राड,एक पेचकस, एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन तथा तीर 3 मोबाइल बरामद हुआ |
पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तो को जेल भेजा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *