शर्मनाक::यू.पी.में कलयुगी बेटे नें पिता की समाधि पर माँ से किया दुष्कर्म…

NGV PRAKASH NEWS

पीलीभीत: पिता की समाधि पर मां से दुष्कर्म, नशे में धुत युवक फरार — पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

पीलीभीत, 21 नवंबर 2025
जनपद पीलीभीत में मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की हालत में एक युवक ने अपनी ही मां को पिता की समाधि पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की है, जहां निवासी युवक ने अपनी मां से कहा कि पिता की समाधि पर दीपक जलाने से घर की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। मां बेटे की बातों पर भरोसा कर उसके साथ खेतों के बाहर स्थित समाधि स्थल तक चली गई। आरोप है कि वहां युवक ने महिला को पहले दीपक जलाने के बहाने कपड़े उतारने को कहा और जैसे ही महिला दीपक जलाने लगी, उसने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मां को वहीं बेसुध हालत में छोड़कर भाग गया।

किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपनी बेटी को घटना की जानकारी दी। बेटी ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। बाद में पीड़िता थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने देर रात ही उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज की और महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।

शुक्रवार को सीओ प्रगति चौहान पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। बरखेड़ा इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *