तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू हो जाएं सावधान
रांची में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू, 2 डॉक्टरों और 6 लोगों को किया गया क्वारंटीन
रांची में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू
झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू तेजी से फैलने लगा है।
2 डॉक्टरों और 6 लोगों को किया गया क्वारंटीन |
रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समाचार एजेंसी ए एन आई को बताया कि रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है |
रांची में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच, होटवार में क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म के दो डॉक्टरों और छह स्टाफ सदस्यों को रांची के जेएसआईए भवन में अलग कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक,जेएसआईए सरकारी भवन को बर्ड फ्लू वार्ड में बदल दिया गया है। रांची से आई मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने संक्रमित लोगों का सैंपल लिया है।
प्रभावित क्षेत्र में सभी पक्षियों का सर्वेक्षण भी किया गया
इसके अलावा, अधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सभी पक्षियों का सर्वेक्षण भी किया गया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले की एक मशीनरी भी तैनात की गई है। जिला पशुपालन कार्यालय, नगर निगम, पुलिस और मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश पर करीब 1745 मुर्गियां, 450 बत्तख और 1697 अंडों को मार दिया गया है।


