जी.पी.दुबे
97210 711 75
कयासों पर विराम लगाते हुए फिर से भाजपाई हुए जय चौबे
संत कबीर नगर के दिग्गज नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे अटकलें पर विराम लगाते हुए आज भाजपा पुनः वापसी कर लिया |
गौरतलब की जय चौबे ने 2022 में कुछ मत भेद के चलते भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी | किंतु मात्र 24 महीने में ही उनका समाजवादी पार्टी मोह भंग हो गया | अभी सप्ताह भर पहले उन्होंने समाज पार्टी पार्टी से इस्तीफा देती हुई आरोप लगाया था कि पार्टी एक विशेष जाति वर्ग की होकर रह गई है |
जय चौबे ने आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली | उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित कई जिला पंचायत सदस्य तथा प्रधानों और उनके सदस्यों ने भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की |
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जय चौबे के भाजपा में आने से संत कबीर नगर भाजपा को मजबूती मिलेगी |



