Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 12 अप्रैल 2026.
जनपद बस्ती में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इन कार्रवाइयों में स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम की भी अहम भूमिका रही।
थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में 9 अप्रैल 2026 को एक लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की गंभीर घटना के मामले में वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र बिट्टन, निवासी जाहिदपुर सिकमपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद को पुलिस ने 12 अप्रैल को मनौरी पुल के उत्तरी छोर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा 1220 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में मुकदमा संख्या 75/2026 धारा 124(1) BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त सिकन्दर शर्मा पुत्र बाबूलाल, निवासी हरिहरपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को जगुई मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 39/2026 धारा 137(2) और 87 BNS के तहत मामला दर्ज है।
वहीं थाना रुधौली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्त श्याम सुंदर पुत्र रामपत, निवासी बरवा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुकदमा संख्या 78/2026 धारा 65(2) BNS एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा थाना हर्रैया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पुत्र केशव प्रसाद, निवासी बरगदवा माफी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 86/2026 धारा 69 BNS और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस द्वारा की गई इन लगातार कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अभियान जारी है।


NGV PRAKASH NEWS
