फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट व पुलिस द्वारा 179750 रूपये किया गया जप्त

जी पी दुबे
97210 711 75

पुलिस व एफएसटी टीम ने लगातार चौथे दिन जप्त किया मानक से अधिक धनराशि ले जाते हुए

बस्ती 19 मई 24.
प्रभारी निरीक्षक ह्ररैया राणा देवेंद्र प्रताप सिंह तथा एफ एस टी मजिस्ट्रेट रवि कुमार खरवार व पुलिस टीम ने लोकसभा चुनाव 2024 के आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में चेकिंग करते समय बभनान की तरफ से ह्ररैया आ रही पिकअप संख्या यू पी 51ए टी 1803 को रोक कर चेक किया तो उसके डैशबोर्ड से 1 लाख 79 हजार 750 रुपए बरामद हुए |
उसके चालक अंकित वर्मा पुत्र आसमान वर्मा निवासी मुरौवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी तथासाकर्मी रामकरण पुत्र केशव प्रसाद निवासी मंझरिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती से बरामद धनराज के कागजात तथा रसीद मांगा गया तो वह इधर-उधर की बात करने लगे तथा उसे संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके और ना ही संतोष जनक जवाब दे सके |
जिसके कारण नियमानुसार फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट उक्त धनराशि की सीजर की कार्यवाही की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *