IPL 2026 में छाया 15 साल के वैभव का तूफान: ऑरेंज कैप सहित जीते 5 बड़े अवॉर्ड, रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी…….

NGV PRAKASH NEWS

IPL 2026 में छाया 15 साल का तूफान: वैभव सूर्यवंशी ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड, रिकॉर्ड्स की लगा दी


अहमदाबाद, 1 जून 2026।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का खिताब भले ही राजस्थान रॉयल्स के हाथ नहीं लगा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अगर किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वह युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi रहे। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की कि क्रिकेट जगत उनके प्रदर्शन का कायल हो गया।

राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया, लेकिन वैभव ने आखिरी मुकाबले में भी 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पूरे सीजन में उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और अवॉर्ड समारोह में सबसे ज्यादा सम्मान हासिल करने वाले खिलाड़ी बने।

वैभव सूर्यवंशी के नाम रहे IPL 2026 के 5 बड़े अवॉर्ड
📍1. इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए उन्हें ‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ चुना गया। इस उपलब्धि पर उन्हें टाटा सिएरा कार पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

📍2. सबसे ज्यादा छक्के लगाने का सम्मान
IPL 2026 में वैभव का बल्ला सिर्फ रन ही नहीं उगल रहा था, बल्कि गेंदों को सीधे स्टैंड में भी भेज रहा था। उन्होंने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए, जो आईपीएल इतिहास के एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली |

📍3. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
युवा खिलाड़ियों की दौड़ में भी वैभव सबसे आगे रहे। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया।

📍4. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) ऑफ द सीजन
सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में वैभव को ‘मोस्ट Valuable प्लेयर ऑफ द सीजन’ का खिताब मिला। उन्होंने कुल 436.5 MVP अंक अर्जित किए और सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इस सम्मान के साथ उन्हें 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई।

📍5. ऑरेंज कैप पर भी जमाया कब्जा
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और रन बनाने की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 10 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार भी मिला।

👉वैभव के सीजन के प्रमुख आंकड़े
मैच/पारियां: 16
कुल रन: 776
औसत: 48.50
स्ट्राइक रेट: 237.30
शतक: 1
अर्धशतक: 5
छक्के: 72
ऑरेंज कैप विजेता
MVP ऑफ द सीजन
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
बना सीजन का सबसे बड़ा सितारा
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ट्रॉफी जीतने से भले चूक गई, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक नया सुपरस्टार मिल चुका है। जिस उम्र में खिलाड़ी बड़े मंच का सपना देखते हैं, उस उम्र में वैभव ने IPL के सबसे बड़े मंच पर रिकॉर्डों की बरसात कर इतिहास रच दिया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *