Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मेंहदावल बायपास पर 2 लाख की चेन झपटने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पीली धातु की चेन
संतकबीरनगर, 1 जून 2026.
संतकबीरनगर पुलिस ने झपटमारी के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झपटमारी की गई एक पीली धातु की चेन भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त कन्हैया पुत्र राम अधारे को औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया।
मामला 30 मई 2026 का है, जब केसार निवासी विष्णु सिंह मेंहदावल बायपास पर छोला-भटूरा खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उनसे हाथापाई करते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चेन की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही बायपास पर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पीली धातु की चेन बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी कन्हैया का संबंध खलीलाबाद क्षेत्र से है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह, मनीष यादव और राजन यादव शामिल रहे।
यहां बताते चले कि एक दिन पहले भी संत कबीर नगर पुलिस ने इसी तरह के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था|
NGV PRAKASH NEWS