पढ़ाई के सपनों को रौंद गई तेज रफ्तार गाड़ी, कोचिंग जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत…….

NGV PRAKASH NEWS

पढ़ाई के सपनों को रौंद गई तेज रफ्तार गाड़ी, कोचिंग जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत

बस्ती, 17 जून 2026।

हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहिया गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर से कोचिंग पढ़ने निकले एक होनहार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भलुहिया गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह बुधवार सुबह अपने घर से कोचिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर महाराजगंज तीलियाडीह के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन और शुभचिंतक उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखंड प्रताप सिंह बुधवार सुबह रोज की तरह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। वह अपने उज्ज्वल भविष्य के सपनों को साकार करने की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के पास तेज रफ्तार आम लदे एक पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि अखंड प्रताप सिंह एक मेधावी और होनहार छात्र थे। वह अपने बेहतर भविष्य के लिए नियमित रूप से कोचिंग पढ़ने जाते थे। उनकी असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर एक उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने वाले छात्र की जिंदगी इतनी दर्दनाक तरह से क्यों समाप्त हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

— NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *