Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल
बस्ती, 13 जुलाई 2026।
कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:20 बजे वाहन संख्या UP 51 BL 6448 पर सवार पंकज (32 वर्ष) पुत्र अजीत और सुभाष चंद्र (39 वर्ष) पुत्र रामदीन, निवासी चकबंजारीजोत, थाना कलवारी, मजदूरी कर छावनी की ओर से लौट रहे थे। कलवारी चौराहे से रामजानकी मार्ग पर अगौना की ओर लगभग 200 मीटर आगे पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी कलवारी भेजा, जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
घटना के समय परिजन मौके पर मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
NGV PRAKASH NEWS