नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही :14 को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

बस्ती, 15 जुलाई 2026।

थाना नगर पुलिस ने थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था के मद्देनजर 15 जुलाई 2026 को विभिन्न स्थानों से 14 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में कुबेरनाथ पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अजय पाण्डेय, कैलाश, अमित, अजय, वीर प्रताप यादव, बाबू लाल यादव, सुवाब, सीमा, अंजनी, चमेली, राधेश्याम यादव तथा अमित कुमार यादव शामिल हैं। सभी आरोपी थाना नगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मारकण्डेय तिवारी, उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, उपनिरीक्षक मोहम्मद मुस्ताक, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर राम, कांस्टेबल चन्द्रकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल मनोज सिंह यादव, महिला कांस्टेबल काजल यादव तथा महिला कांस्टेबल विन्ध्येश्वरी देवी शामिल रहीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *