SOभानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में 07 वारंटियों की गिरफ्तारी…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

07 वारंटियों की गिरफ्तारी में थाना नगर पुलिस को सफलता, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई

बस्ती, 17 जुलाई 2026।
जनपद बस्ती के थाना नगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निकट निर्देशन में संपन्न हुई।

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मनोज राम निवासी कैथोलिया लाला, दिलीप यादव निवासी बकैनीया, हल्कू निवासी कुसम्ही, महेंद्र निवासी कैथोलिया लाला, सूरज निवासी गोटवा , कृष्ण मुरादपुर निवासी बकैनिया तथा अमनेश पाण्डेय निवासी नौगढ़ शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में न्यायालय से वारंट जारी थे।

इस अभियान को सफल बनाने में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार राय, उपनिरीक्षक जयरघुवीर राम, उपनिरीक्षक राममनोहर यादव, उपनिरीक्षक सतराज यादव, उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा सहित थाना नगर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जनपद बस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों के तामील तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *