फ्रॉड के शिकार किसान के पुरे रूपये पुलिस ने वापस कराए…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

AEPS फ्रॉड के शिकार किसान को मिली राहत, सिद्धार्थनगर पुलिस ने ₹50,100 की पूरी रकम कराई वापस

सिद्धार्थनगर, 20 जुलाई 2026।

सिद्धार्थनगर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से हुई साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस और बैंक के समन्वित प्रयास से पीड़ित के खाते से निकाली गई 50,100 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थाना कठेला समयमाता के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को नारद, पुत्र महेश यादव, निवासी ग्राम चेचराफ बुजुर्ग, थाना कठेला समयमाता ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठगों ने AEPS के माध्यम से उनके खाते से 50,100 रुपये निकाल लिए थे।

शिकायत मिलते ही थाना कठेला समयमाता की साइबर सेल ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पीड़ित की पूरी 50,100 रुपये की फ्रॉड धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई, जिससे उसे बड़ी राहत मिली।

इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक एवं साइबर प्रभारी धर्मेन्द्र प्रजापति, उपनिरीक्षक नन्हेलाल मिश्रा, आरक्षी दिलीप वर्मा, आरक्षी देवप्रकाश तथा महिला आरक्षी ज्योति पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *