नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म:कालेज संचालक डॉ. गिरफ्तार…….

NGV PRAKASH NEWS

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कॉलेज संचालक डॉ. सम्राट गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर | 28 अगस्त 2026

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सम्राट इंटर कॉलेज के संचालक इरशाद अली उर्फ डॉ. सम्राट को मामले में वांछित आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर डॉ. सम्राट की भूमिका कथित साजिश से जुड़ी पाई गई। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चार आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस इससे पहले डॉक्टर आदिल, कंपाउंडर नाजिम, सम्राट इंटर कॉलेज के चौकीदार नदीम और कामरान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब डॉ. सम्राट की गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। वहीं, पुलिस दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के अपहरण के बाद उसे सम्राट इंटर कॉलेज परिसर में ले जाकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करने के बाद उसके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति जब्ती की तैयारी

एसपी सिटी ने बताया कि पूरे प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस आरोपियों की गतिविधियों को संगठित अपराध के पहलू से भी देख रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तथा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी काफी आक्रोश है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *