NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बस्ती | 29 अगस्त 2026
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंतला गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बंतला गांव निवासी शशांक शुक्ल उर्फ अमित कुमार शुक्ल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शशांक भीटिया चौराहे पर पैथोलॉजी का संचालन करते थे। शनिवार सुबह वह घर के निकट रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
शशांक के पिता विनोद कुमार शुक्ल प्रतापगढ़ में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके बाबा देशराज नारंग इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज से अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS