*अयोध्या वासियों को खलनायक ना बनाएं* अयोध्या प्रॉपर ने हीं बीजेपी की लाज रखी

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

अयोध्या संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार लल्लू सिंह के पराजित होने तथा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह का ट्रेंड चल रहा है…..
👉एक जिसमें सोशल मीडिया पर लोग ऐसी पोस्ट डालें जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं अपनी गाड़ी कमाई का पैसा अयोध्या वालों के ऊपर नहीं खर्च करूंगा, मैं अपना धूप दीप अगरबत्ती प्रसाद घर से लेकर जाऊंगा..
और वह दूसरे लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि आप लोग जब घर से अयोध्या जाएं तो सारा सामान यहां तक की पानी का बोतल भी लेकर जाएं और अयोध्या में रहने वाले राम विरोधियों के ऊपर 1 रुपया ना खर्च करें ना उनके यहाँ कोई सामान ले..

👉 दूसरे में एक बुजुर्ग पुरुष और एक बुजुर्ग महिला का वीडियो लगाकर कहां जा रहा है कि जब उनका सारा नुकसान कर दिया गया उनका घर तोड़ दिया गया दुकान तोड़ दी गई और मुआवजा के नाम पर उनको केवल झुनझुना पकड़ा दिया गया इसलिए उनके गिरे हर आंसू भाजपा के विरोध में वोटो में बदल गए..
उसे वीडियो में बुजुर्ग महिला और पुरुष या कह रहे हैं कि उनके पास जीविका का कोई साधन नहीं है वह गरीब हैं और उनके घर को तोड़ दिया गया वह कहां रहे क्या करें कहां अपनी दुकान करें हमारी आजीविका आप कैसे चलेगी हमारे पास कुछ नहीं है |

इस मामले में प्रथम तो यह है कि अयोध्या का विकास करने के लिए तोड़फोड़ हुई जिसमें अयोध्या प्रॉपर क्षेत्र में सड़कों और गलियों में लोगों का नुकसान हुआ परंतु इससे जो विकास हुआ और पर्यटक आ रहे हैं इससे दुकानदारों की आमदनी कई गुना बढ़ गई है |
हां यह जरूर है कि वह छोटे दुकानदार या जिनके पास बहुत कम जगह थी और उनका उसे विकास के अंतर्गत वह जगह खत्म हो गई तो उनको उसे जगह के हिसाब से मुआवजा मिला जो उनके लिए अन्य जगहों पर जमीन खरीद कर घर बनवाने के लिए पर्याप्त नहीं था क्योंकि विश्व के मानचित्र पर आने के बाद अयोध्या में जमीनों के दाम मंदिर निर्माण होने की घोषणा के पहले की अपेक्षा 200 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं | इस मामले में सरकार को एक सर्वे करवाना था कि जिनकी जमीन या घर एक कमरे तक सीमित है उनके लिए कहीं अलग घर बनवाकर उनको दे दिया जाता या फिर मार्केट रेट के हिसाब से इतना मुआवजा दिया जाता है कि वह कहीं सेटल हो सके |
इसलिए जो लोग वीडियो वाला न्यूज़ वायरल कर रहे हैं मेरे ख्याल से ऐसे लोग केवल 10 प्रतिशत के आसपास है ,बाकी लोगों की नुकसान से ज्यादा आमदनी कई गुना बढ़ गई है|
अब बात कर रहे हैं कि अयोध्या में बीजेपी हार गई इसलिए अयोध्या वासियों के लोग आलोचना कर रहे हैं लेकिन यह सही नहीं है अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें से अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सपा उम्मीदवार से आगे थे |
अयोध्या प्रॉपर मंदिर क्षेत्र में जो तीन बूथ थे उन तीनों बूथों पर भारत जनता पार्टी को लगभग 80 प्रतिशत वोट मिले थे |

<><> इसलिए प्रॉपर मंदिर क्षेत्र के अयोध्या वासियों के ऊपर लांछन लगना या उनसे कोई सामान ना खरीदने के लिए लोगों से कहना, उन्हें गाली देना गलत होगा |
इसके साथ ही दो-चार लोगों का वीडियो या फोटो डालकर सोशल मीडिया पर यह प्रचार करना की विकास के लिए सबको बर्बाद कर दिया गया यह भी गलत है |
क्योंकि कहीं भी अगर हमें विकास करना है तो पहले नुकसान उठाना पड़ेगा |

इसलिए कुछ फोटो और वीडियो डालकर सोशल मीडिया पर डालकर वहां की जनता को विकास विरोधी और राम विरोधी साबित करें, और ना ही यह की अयोध्या से बीजेपी हार गई इसलिए वहां से कुछ ना खरीदें यह प्रचार कर अयोध्या वासियों को राम का विरोधी साबित करें |
क्योंकि दोनों ही मामलों में अयोध्या के निवासियों का ही नुकसान हो रहा है |

इससे बेहतर होगा कि भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह तथा भाजपा संगठन अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में अपनी हार का कारण खोजे,मंथन करें और मात्र नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ना निर्भर रहकर क्षेत्र में काम करें |

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

ज्ञान प्रकाश दुबे एडिटर इन चीफ ~ 97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *