नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल लालगंज पुलिस ने महादेवा-मुंडेरवा मार्ग से दबोचा, पॉक्सो व बीएनएस की गंभीर धाराओं में कार्रवाई

बस्ती 1 सितंबर 2026।

लालगंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, लालगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 171/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1) एवं 5L/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे मुखबिर की सूचना पर महादेवा चौराहे से करीब 300 मीटर आगे मुंडेरवा रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्धू पुत्र वाघे उर्फ निरंजन निवासी ग्राम बानपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी के साथ उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी, उपनिरीक्षक त्रियुगी नारायण यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *