Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मंडलायुक्त आवास के सामने कई दिनों से गिरा पेड़, जिम्मेदारों की नजर का इंतजार
अधिकारियों और आम लोगों के आवागमन वाले मार्ग पर पड़ा है पेड़, आवागमन में हो रही परेशानी
बस्ती 2 सितम्बर 2026।
मंडलायुक्त आवास के ठीक सामने सड़क पर पिछले कई दिनों से एक पेड़ गिरा पड़ा है। सड़क पर पेड़ पड़े होने से इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
खास बात यह है कि यह मार्ग केवल आम लोगों के आवागमन के लिए ही नहीं, बल्कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के आने-जाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। मंडलायुक्त बस्ती जब अपने आवास से बाहर निकलते हैं तो गिरा हुआ पेड़ उनके सामने ही दिखाई देता है। वहीं पुलिस अधीक्षक के कैंप कार्यालय से मंडलायुक्त कार्यालय अथवा जिलाधिकारी कैंप कार्यालय की ओर जाने वाले अधिकारियों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के साथ ही आम नागरिक भी रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क पर कई दिनों से पड़ा पेड़ न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है।

shaking: 0.021505; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;zeissColor: bright;
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वरिष्ठ अधिकारियों के आवागमन वाले मार्ग पर कई दिनों से पेड़ गिरा पड़ा है और इस पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही, तो आम जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है, यह सवाल खड़ा होता है।
NGV PRAKASH NEWS