Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

महिला आरक्षी की अगुवाई में मुंडेरवा पुलिस ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष जोर
बस्ती, 17 अक्टूबर 2026.
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर मुंडेरवा पुलिस ने शनिवार शाम महिला आरक्षी की अगुवाई में कस्बा मुंडेरवा, त्रिमूर्ति तिराहा और जगदीशपुर में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया।
📍थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापारियों से बातचीत कर आवागमन बाधित न करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इसके साथ ही कस्बा मुंडेरवा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पंडाल का निरीक्षण कर आयोजकों को सुरक्षा के मद्देनजर बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
NGV PRAKASH NEWS