600 किलो अवैध पटाखा बरामद, 1गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मेंहदावल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 600 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

संतकबीरनगर 27 अक्टूबर 2026.

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के नायक टोला स्थित गोदाम से विभिन्न प्रकार के कुल 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मामले में थाना मेंहदावल पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

27 अक्टूबर को मेंहदावल पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक मद्धेशिया पुत्र बैजनाथ मद्धेशिया, निवासी मोहल्ला बहबोलिया, नगर पंचायत मेंहदावल, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी के नायक टोला स्थित गोदाम की जांच की गई, जहां से 600 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए।

विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना मेंहदावल में मुकदमा अपराध संख्या 437/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(ख) में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लीला यादव, हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल मुरली मनोहर, कांस्टेबल उदयप्रताप सिंह और कांस्टेबल अनुराग कुमार सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *