Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

लापरवाही पर एसपी बस्ती की बड़ी कार्रवाई, छह पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित
बस्ती 27 अक्टूबर 2026.
जनपद बस्ती में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना पुरानी बस्ती में तैनात छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, संबंधित मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है।
छह पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज
पुलिस अधीक्षक बस्ती ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुधीर कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स, थाना पुरानी बस्ती; उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अमित कुमार, चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा; मुख्य आरक्षी संजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार गुप्ता, आरक्षी कमलेश कुमार गौंड तथा आरक्षी धर्मेन्द्र यादव को निलंबित कर दिया है। सभी पुलिसकर्मी थाना पुरानी बस्ती से संबंधित हैं। इनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई है।
छह संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले में थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 220/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 74, 309(6), 298 और 126(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और संबंधित आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक विवरणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात कही गई है। मामले की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क
पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
📍 यहां बताते चलें कि माता जी के मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ दूसरे समुदाय के लोग चाकू इट पत्थर लाठी डंडा से हमला कर दिए एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किए गणेश प्रतिमा को खंडित कर दिए जिसमें कई भक्त घायल हो गए,पुलिस सीसीटीवी फुटेज इलेक्ट्रॉनिक डिटेल खंगाल रही है छ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किया कार्यवाही | मामला सूर्या हॉस्पिटल के सामने थाना पुरानी बस्ती का है
🚨
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की इस दोहरी कार्रवाई से जनता में एक अच्छा संदेश गया है कि बस्ती पुलिस अपराधियों के साथ-साथ अपने लापरवाह कर्मियों को भी बख्शने वाली नहीं है। इससे आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा ।
NGV PRAKASH NEWS