ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे एसपी , मिठाई बांटकर जलाकर साझा की खुशियां …….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे एसपी संदीप कुमार मीना, मिठाई बांटकर फुलझड़ियां जलाकर साझा की खुशियां

संतकबीरनगर 08 नवंबर 2026

दीपावली के पावन पर्व पर आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना थाना बखिरा क्षेत्र के ग्राम तरकुलवा पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ पुलिसकर्मियों के बीच मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ फुलझड़ियां जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मां लक्ष्मी की पूजा एवं दीपोत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने ग्राम तरकुलवा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।

एसपी ने त्योहार के अवसर पर अपने पारिवारिक जीवन से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मिठाई वितरित कर सभी को दीपावली की बधाई दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने ग्राम तरकुलवा में पैदल गश्त कर पूजा स्थलों, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

एसपी ने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने तथा ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों और आयोजकों से समन्वय बनाकर आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जनपदवासियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *