दिवाली जगा रहे थे तभी पुलिस नें मार दिया छापा,4 लोग यह करते पकड़े गये…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नगर बाजार में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार; ताश के पत्तों के साथ 910 रुपये बरामद

बस्ती 9 नवंबर 2026.

बस्ती जनपद के नगर बाजार थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और जुए की फड़ से 910 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 की रात करीब 11:40 बजे उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान माली टोला के दक्षिण दिवहारे के पास एक पेड़ के नीचे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बुद्धिराम पुत्र कन्हैया सोनकर निवासी दक्षिण टोला नगर बाजार, मोनू सोनकर पुत्र रोशन सोनकर निवासी रोजकोट चौराहा, अमरनाथ गुप्ता पुत्र रामजतन गुप्ता निवासी बिहउटी कुआं तथा दुर्गा प्रसाद पुत्र रामनमन निवासी राजघाट के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के 52 पत्ते और फड़ से 910 रुपये बरामद किए। इस मामले में नगर थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी

थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि नगर बाजार थाना क्षेत्र में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *