गन्ने के खेत में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप…….

NGV PRAKASH NEWS

कप्तानगंज में गन्ने के खेत में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

बस्ती 09 नवंबर 2026

जनपद बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में काली माता मंदिर के पास गन्ने के खेत में अज्ञात भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक बच्चा खेलते-खेलते गन्ने के खेत की तरफ चला गया। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े भ्रूण पर पड़ी। बच्चे ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

छह से सात माह का बताया जा रहा भ्रूण

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया भ्रूण करीब छह से सात माह के गर्भस्थ शिशु का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास कुछ जांच रिपोर्ट और दस्तावेज मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन दस्तावेजों का भ्रूण से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि काली माता मंदिर के पास गन्ने के खेत में अज्ञात भ्रूण मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण खेत में किन परिस्थितियों में पहुंचा और इसके पीछे क्या वजह है। चिकित्सकीय परीक्षण और जांच के बाद ही भ्रूण की वास्तविक स्थिति तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *