नाबालिग बालिका को भगाने वाले आरोपी को नगर पुलिस नें किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया

बस्ती, 25 नवंबर 2026.

थाना नगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 321/2026 की धारा 137(2), 87 एवं 352 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त भरत तिवारी पुत्र गुड्डू तिवारी, निवासी प्रतापपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के साथ ही संबंधित नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक एजाज अहमद खान, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *